किसी भी एंड्रॉयड फोन की वारंटी इस तरह करें चेक? जाने सबसे बेस्ट तरीका

Warranty Status Check:आज आपको इस आर्टिकल में किसी भी एंड्रॉयड फोन की वारंटी को कैसे चेक करें इसके बारे में बताई जाएगी, यह इसलिए महत्वपूर्ण है कि अगर आपके एंड्रॉयड फोन में किसी भी तरह की खराबी आ जाती है तो उसकी रिपेयरिंग में आपको अच्छी खासी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यह इसलिए होता है कि क्योंकि आपको एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस के बारे में जानकारी नहीं होती है।

आज आपके यहां पर एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस को कैसे चेक करें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि आपके घर बैठे आसानी से अपने फोंस की वारंटी को जान सके और फोंस में आई किसी भी तरह की खराबी को वारंटी पीरियड में ही सही करवा लें। इसके तहत आपको सैमसंग, गूगल पिक्सल ,वनप्लस, वीवो, ओप्पो ,रियलमी, रेडमी जैसे प्रमुख एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस चेक करने का सबसे सरल और आसान तरीका बताया जाएगा।

किसी भी Android Phone फोन की Warranty इस तरह करें चेक

अगर आप भी घर बैठे किसी भी एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की IMEI नंबर की जरूरत पड़ती है। जिसके सहायता से आप किसी भी एंड्रॉयड फोन की वारंटी को जान सकते हैं IMEI नंबर के बाद आपकोअपने मोबाइल फोन के ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे इसके बाद आप आसानी से घर बैठे वारंटी स्टेटस दे सकते हैं

अपने मोबाइल में कैसे पता करें IMEI नंबर

दोस्तों यदि आप अपने एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आईएमइआई नंबर की आवश्यकता पड़ सकती है।यदि आपको अपना आईएमइआई नंबर मालूम नहीं है तो आप आसानी से बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करके प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में *#06# डायल करने होंगे इसके बाद आपके होम स्क्रीन पर 15 अंकों का आईएमइआई नंबर प्रदर्शित हो जाएगा जिसे नोट कर ले या फिर स्क्रीनशॉट करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

इसके अलावा यदि आपके फोन में डबल सिम सपोर्ट कर रहा है तो दो आईएमइआई नंबर दिखाई दे सकते हैं वारंटी चेक करने के लिए आमतौर पर आपको दो में से किसी भी एक आईएमइआई नंबर का उपयोग करना होगा। इसके बाद आप आसानी से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अगर*#06# डायल करने से आईएमइआई नंबर प्रदर्शित नहीं होता है तो आप अपने फोन के सेटिंग में अबाउट फोन या डिवाइस इनफॉरमेशन क्षेत्र में जाकर भी अपना आईएमईआई नंबर देख सकते हैं।

IMEI नंबर से कैसे करें वारंटी चेक

IMEI नंबर से वारंटी चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की कंपनी के ऑफिशियल वारंटी चेक वेबसाइट पर जाना होगा जहां पर आप आईएमईआई नंबर डालकर चेक किया सबमिट बटन पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद मॉडल नंबर, एक्टिवेशन डेट और वारंटी से जुड़ी तमाम विस्तृत जानकारी आपको हम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा जिसे आप स्क्रीनशॉट या लिखकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Warranty चेक करने का सबसे बेस्ट टेक्निक

किसी भी एंड्रॉयड फोन की वारंटी चेक करने का तरीका अलग-अलग होता है लेकिन आजकल के जितने भी एंड्रॉयड फोन है लगभग सभी में वारंटी स्टेटस चेक करने का तरीका लगभग समान है

  • सबसे पहले आपको अपने फोन की सेटिंग को ओपन करना है।
  • उसके बाद अबाउट डिवाइस या अबाउट फोन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद कस्टमर सर्विस या वारंटी का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • इसके बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन की स्टेटस देख सकते हैं।

Warranty चेक करते समय इन बातों का रखें ख्याल

सबसे खास बात यह है कि यदि आप अपने एंड्रॉयड फोन की वारंटी स्टेटस चेक करते हैं तो इससे पहले आपको कुछ बात का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सबसे पहले आप अपने एंड्रॉयड फोन के ऑफिसियल वेबसाइट का ही प्रयोग करें किसी अनजान वेबसाइट पर अपना आईएमइआई नंबर दर्ज न करें।