BMW ने भारत में अपनी luxury सेडान 7 Series और इसके इलेक्ट्रिक वर्जन i7 का अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched होने के साथ दोनों कारों में डिजाइन, इंटीरियर और टेक्नोलॉजी से जुड़े कई बदलाव किए गए हैं। नई 7 Series की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.95 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि i7 M70 xDrive की कीमत 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है।
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched और i7 Facelift की कीमत
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched होने के बाद दोनों मॉडल एक समान शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। BMW 740 xDrive की कीमत 1.95 करोड़ रुपये है। वहीं i7 eDrive50 xDrive भी 1.95 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत के साथ आती है।
i7 M70 xDrive इस लाइनअप का सबसे महंगा मॉडल है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.65 करोड़ रुपये है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शहर के हिसाब से ऑन-रोड कीमत अलग हो सकती है।
डिजाइन में क्या बदला?
फेसलिफ्ट के साथ BMW ने 7 Series और i7 के फ्रंट डिजाइन को पहले से अलग रूप दिया है। दोनों कारों में बड़ी illuminated kidney grille दी गई है। इसके साथ नए Crystal Headlights मिलते हैं, जिनमें Swarovski glass elements का इस्तेमाल किया गया है।
M Sport पैकेज वाले मॉडल में अलग डिजाइन के बंपर, बड़े एयर इंटेक, साइड स्कर्ट और 20-इंच अलॉय व्हील मिलते हैं। वहीं i7 M70 xDrive में 21-इंच M एयरोडायनामिक व्हील, ब्लैक एक्सटीरियर डिटेल और अलग रियर डिफ्यूजर दिया गया है।
इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched की सबसे खास बात इसके केबिन में मिलने वाली नई स्क्रीन और टेक्नोलॉजी है। BMW ने इसमें अपना नया Panoramic iDrive सिस्टम और BMW Operating System X दिया है।
डैशबोर्ड पर 17.9-इंच का सेंटर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा पहली बार BMW में 14.6-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एंटरटेनमेंट और गेमिंग जैसे फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
ड्राइवर के लिए BMW Panoramic Vision सिस्टम दिया गया है
पीछे बैठने वालों के लिए 31.3-इंच स्क्रीन
BMW 7 Series की पिछली सीटों पर बैठने वाले यात्रियों के लिए भी कई सुविधाएं दी गई हैं। इनमें सबसे खास 31.3-इंच का 8K BMW Theatre Screen है। इसके साथ Bowers & Wilkins Diamond Surround Sound System और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है।
Executive Lounge सीट का torso angle 43 डिग्री तक किया जा सकता है। इसके अलावा सीटों में हीटिंग, वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन भी दिए गए हैं।
कार में Sky Lounge panoramic glass roof, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, illuminated cup holders और वायरलेस चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ऑटोमेटिक डोर सिस्टम में radar-based detection और soft-close function है।
पेट्रोल मॉडल में 3.0-लीटर इंजन
BMW 740i में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर turbo-petrol इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 400 hp की पावर और 540 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
BMW के अनुसार 740i 0 से 100 kmph की रफ्तार करीब 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 kmph तक सीमित है।
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched, i7 में 728km तक की रेंज
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched के इलेक्ट्रिक मॉडल i7 eDrive50 में 112.5 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 455 hp और 660 Nm का आउटपुट देता है। कंपनी के अनुसार यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 5.5 सेकंड में पकड़ सकती है।
i7 eDrive50 की WLTP रेंज 728 km तक बताई गई है। कंपनी के अनुसार यह पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 125 km ज्यादा रेंज है।
वहीं i7 M70 xDrive में डुअल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है। यह मॉडल 680 hp की पावर और Sport Mode में 1,015 Nm का टॉर्क देता है। Launch Control या Sport Boost के साथ टॉर्क 1,100 Nm तक पहुंच सकता है। यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0 से 100 kmph की speed पकड़ सकती है।
28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत चार्ज
i7 के दोनों मॉडल 250 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। BMW के मुताबिक 10 से 80 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज होने में करीब 28 मिनट लगते हैं। सही परिस्थितियों में 10 मिनट की चार्जिंग से लगभग 235 km तक की ड्राइविंग रेंज जोड़ी जा सकती है।
22 kW AC चार्जर से बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग छह घंटे लग सकते हैं। BMW i7 खरीदारों को Wallbox चार्जर और इसकी instalation की सुविधा भी देती है।
सुरक्षा में Level 2 ADAS
नई 7 Series और i7 में सुरक्षा के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और कई एयरबैग शामिल हैं।
इसके अलावा कार में Level 2 ADAS सिस्टम दिया गया है, जो ड्राइविंग के दौरान कई तरह की सहायता प्रदान करता है।
Mercedes S-Class और EQS से मुकाबला
2026 BMW 7 Series Facelift And i7 Facelift Launched होने के बाद पेट्रोल 7 Series का मुख्य मुकाबला Mercedes-Benz S-Class जैसी लग्जरी सेडान से रहेगा। वहीं इलेक्ट्रिक i7 का मुकाबला Mercedes-Benz EQS और Porsche Taycan जैसी कारों से होगा।
कुल मिलाकर BMW ने फेसलिफ्ट के साथ 7 Series और i7 में केवल बाहरी डिजाइन ही नहीं बदला है, बल्कि केबिन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक मॉडल की रेंज पर भी खास ध्यान दिया है। 1.95 करोड़ रुपये की शुरुआती कीमत वाली ये कारें उन ग्राहकों के लिए हैं जो लग्जरी के साथ नई टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का विकल्प चाहते हैं।