Drishyam 3 को लेकर दर्शकों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अजय देवगन की फिल्म मोहनलाल की मलयालम फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाएगी या फिर इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा. अब अजय देवगन ने इस सवाल का जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि हिंदी और मलयालम फिल्मों की तीसरी किस्त की कहानी एक जैसी नहीं होगी.
अजय देवगन ने गोवा में आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में कहा कि हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह अलग है. उनके मुताबिक, पहली दो फिल्मों में मलयालम फ्रेंचाइजी से प्रेरणा ली गई थी, लेकिन इस बार कहानी अपने अलग रास्ते पर आगे बढ़ रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल और निर्देशक जीतू जोसेफ उनकी फिल्म देखें और उन्हें यह पसंद आए.
Drishyam 3 मलयालम फिल्म से अलग होगी हिंदी कहानी
Drishyam 3 में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे. पिछली दोनों फिल्मों में विजय ने अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस और कानून के सामने कई मुश्किलों का सामना किया था. तीसरी फिल्म में भी परिवार और जांच की कहानी अहम रहने वाली है, लेकिन इस बार मामला पहले से अलग तरीके से आगे बढ़ेगा.
अजय देवगन ने बताया कि हिंदी फिल्म की स्क्रिप्ट को मलयालम संस्करण से अलग रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह केवल पुरानी कहानी में कुछ बदलाव करके बनाई गई फिल्म नहीं है, बल्कि इसका पूरा स्क्रीनप्ले अलग है. यही वजह है कि दोनों फिल्मों को एक-दूसरे की कॉपी के तौर पर देखना सही नहीं होगा.
मलयालम फ्रेंचाइजी में मोहनलाल का किरदार जॉर्जकुट्टी अपनी कहानी के साथ आगे बढ़ चुका है. वहीं, हिंदी फिल्म में विजय सालगांवकर की जिंदगी और उसके परिवार के सामने आने वाली नई परिस्थितियों पर ध्यान दिया गया है.
विजय सालगांवकर के सामने फिर नई परेशानी
Drishyam 3 की कहानी में विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार के साथ नजर आएंगे. हालांकि, इस बार जांच का तरीका पहले की फिल्मों से अलग बताया जा रहा है. अजय देवगन के अनुसार, पिछली फिल्मों में जिस मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई थी, अब उसी जांच को आगे बढ़ाने के लिए क्राइम ब्रांच की एंट्री होती है.
इस बदलाव का मकसद कहानी को दोहराने से बचाना है. पिछली फिल्मों में पुलिस की जांच, परिवार को बचाने की कोशिश और विजय की समझदारी कहानी का मुख्य हिस्सा रहे थे. अब नई जांच एजेंसी के आने से फिल्म में अलग तरह का तनाव देखने को मिल सकता है.
हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि विजय इस बार किस तरह की योजना बनाएगा या उसके सामने कौन-सी नई चुनौती आएगी. इतना जरूर है कि फिल्म की कहानी को पिछले दोनों भागों से अलग रखने की कोशिश की गई है.
जयदीप अहलावत का किरदार भी नया
फिल्म में जयदीप अहलावत की एंट्री काफी चर्चा है. पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वह अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में आए हैं. लेकिन अब जयदीप अहलावत ने खुद स्पष्ट किया है कि उनका किरदार किसी पुराने किरदार की जगह नहीं लिया गया है.
जयदीप ने बताया कि जब उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उसमें कहीं भी यह नहीं लिखा था कि वह अक्षय खन्ना के किरदार को रिप्लेस कर रहे हैं. उनके मुताबिक, एक किरदार की कहानी खत्म होती है और दूसरे किरदार की शुरुआत होती है. इसलिए वह अपने किरदार को किसी पुराने किरदार के साथ जोड़कर नहीं देख रहे हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि उनके किरदार की एंट्री, उसका नजरिया और मीरा के साथ उसका रिश्ता अलग तरीके से लिखा गया है. मीरा का किरदार तब्बू निभा रही हैं. जयदीप के अनुसार, उनके किरदार की अपनी अलग पहचान है और वह केवल किसी दूसरे अभिनेता की जगह भरने के लिए नहीं है.
अक्षय खन्ना के जाने को लेकर क्या हुआ था?
अक्षय खन्ना के फिल्म से बाहर होने की खबरें दिसंबर 2025 में सामने आई थीं. इसके बाद निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिनेता के बीच मतभेद की खबरें भी आईं. निर्माता की ओर से फीस और फिल्म से जुड़े विवाद का जिक्र किया गया था.
बाद में जयदीप अहलावत के फिल्म में शामिल होने की जानकारी सामने आई. हालांकि, director अभिषेक पाठक ने पहले ही कहा था कि जयदीप के लिए नया किरदार लिखा गया है. अब जयदीप के बयान से भी यही बात स्पष्ट होती है कि फिल्म में उनका रोल अलग है.
इस पूरे मामले पर अजय देवगन ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस विवाद को लेकर निर्देशक पर भरोसा किया और उन्हें अपनी तरफ से फैसला लेने दिया. फिल्म के निर्माता ने अक्षय खन्ना को लेकर कानूनी नोटिस भेजने की बात भी कही थी, लेकिन इस विवाद का फिल्म की कहानी पर क्या असर पड़ा, यह अभी साफ नहीं है.
Drishyam 3 फिल्म में कौन-कौन नजर आएगा?
Drishyam 3 में अजय देवगन के साथ तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगी. विजय सालगांवकर के परिवार और पुलिस जांच से जुड़े किरदार इस फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा रहे हैं. इस बार प्रकाश राज और जयदीप अहलावत भी नए किरदारों में शामिल हुए हैं.
फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं. इसके निर्माता स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियो हैं. फिल्म की कहानी को लेकर अभी बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स ने यह साफ किया है कि तीसरे भाग में नया नैरेटिव देखने को मिलेगा.
Drishyam 3 ,2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म
Drishyam 3 की रिलीज डेट 2 october तय की गई है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के बाद अब दर्शकों की नजर इसके ट्रेलर और आगे सामने आने वाली जानकारी पर है. खास बात यह है कि हिंदी और मलयालम दोनों भाषाओं में इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म अलग-अलग कहानी के साथ आगे बढ़ रही है.
Ajay Devgan ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल उनकी फिल्म देखें. उनके लिए यह खास बात होगी कि जिस अभिनेता ने इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत की, वह हिंदी फिल्म को पसंद करे. अब देखना होगा कि विजय सालगांवकर की नई कहानी दर्शकों को कितनी पसंद आती है और क्या यह फिल्म पिछली दोनों फिल्मों की तरह अपनी अलग पहचान बना पाती है.