iPhone 18 Pro Max की एंट्री से पहले iPhone 17 Pro Max पर बड़ा डिस्काउंट, कीमत देखकर चौंक जाएंगे!

iPhone 18 Pro Max: दोस्तों यदि आप आईफोन का ख्वाब देख रहे हैं और कम पैसा में आईफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अभी का मौका बहुत ही शानदार है क्योंकि एप्पल अपना नया आईफोन 18 प्रो मैक्स को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में जुट चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल का आगामी आईफोन 18 प्रो मैक्स को 9 सितंबर 2026 को मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जाता है कि आईफोन की एंट्री से पहले अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े-बड़े ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने पुराने आईफोन 17 प्रो मैक्स के स्टॉक को आईफोन 18 प्रो मैक्स आने से पहले सेल करने का मूड बना लिया है।ऐसे में कंपनी अपने पुराने आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत में कटौती करना शुरू कर दी है तो आपके पास बहुत ही शानदार मौका है आईए जानते हैं किस तरह आप बहुत ही कम कीमत में आईफोन 17 प्रो मैक्स अपने घर ले जा सकते हैं।

Amazone पर iPhone 17 Pro Max की क्या है कीमत

दोस्तों यदि आप नया आईफोन खरीदने का योजना बना रहे हैं तो आपको बहुत ही शानदार ऑफर मिल रहा है जिसके माध्यम से आप कम पैसों में आईफोन 17 प्रो मैक्स अपने घर ले जा सकते हैं। आईफोन 17 प्रो मैक्स में 256 जीबी मॉडल की कीमत को कम कर दिया गया है हालांकि इस बात की पुष्टि एप्पल के आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं की गई है।

बड़े-बड़े ई-कॉमर्स कंपनी जैसे अमेजॉन पर आईफोन 17 प्रो मैक्स 256 बीबी की कीमत पहले ₹149900 निर्धारित की गई थी लेकिन एप्पल की आगामी 18 प्रो सीरीज आने की वजह से इसकी कीमत घटकर ₹143990 रुपए कर दिया गया है। यानी कि इस फोन पर आपको 4% का डिस्काउंट दिया जा रहा है इसके अलावा यदि आप एसबीआई आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको ₹4000 का अतिरिक्त प्रदान किया जाता है।

एक्सचेंज ऑफर के तहत भी आप मोबाइल खरीद सकते हैं एक्सचेंज ऑफर में आपका फोन की वर्तमान कंडीशन और मॉडल के आधार पर ₹27000 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा सकता है।

Flipkart पर iPhone 17 Pro Max की कीमत

दोस्तों यदि आप आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत बड़े ई-कॉमर्स कंपनी जैसे फ्लिपकार्ट पर देखना चाहते हैं तो इसकी मूल कीमत मात्र ₹149990 रुपए निर्धारित किए गए थे लेकिन इस कीमत को घटकर इसकी वर्तमान कीमत ₹144900 रुपए कर दिया गया है यानी कि सीधे तौर पर देखा जाए तो 3% की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है।

इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर्स के जरिए भी आपको अतिरिक्त बचत की जा सकती है फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से यदि आप भुगतान करते हैं तो ₹9000 का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है इसमें ₹4000 का कैशबैक और ₹5000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी आपको प्रोवाइड किया जाएगा।

Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर क्या है कीमत

दोस्तों यदि आपको आईफोन 17 प्रो मैक्स की मौजूदा कीमत उनके आधिकारिक वेबसाइट पर बात करते हैं तो आईफोन 17 प्रो मैक्स 256 बीबी की कीमत मात्र ₹149900 निर्धारित की गई है यानी की कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी कीमत पर किसी भी तरह की कटौती नहीं की है।

लेकिन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट और अमेजॉन इसकी कीमत को अपने वेबसाइट पर कम कर दिया है इसके साथ-साथ आप ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर उपलब्ध बैंक और एक्सचेंज ऑफर के जरिए भी अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।

iPhone 17 Pro Max Pro की स्पेसिफिकेशंस

आईफोन 17 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें हिट फोर्ज्ड अल्युमिनियम बोर्ड डिजाइन दिया गया है फोन के फ्रंट पर Ceramic Shield 2 प्रोवाइड किया जा रहा है। इसको लेकर कंपनी दावा करती है कि पिछली पीढ़ी की तुलना में अपने फोन में स्क्रैच से तीन गुना बेहतर सुरक्षा कंपनी दी है।

वहीं यदि कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा दिया गया है और जो 8 गुना ऑप्टिकल क्वालिटी तक ज़ूम कर सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा भी प्रोवाइड किया गया है जो ग्रुप सेल्फी और ड्यूल कैप्चर वीडियो जैसे फीचर्स को बेहतर बनाती है।