iPhone 18 Pro Max vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कैमरा, बैटरी और AI में कौन सा फोन बेहतर?

Samsung Galaxy S26 Ultra: Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को नए फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने इस बार कैमरा, बैटरी, परफॉर्मेंस और AI पर खास ध्यान दिया है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला प्रीमियम सेगमेंट के दूसरे बड़े फोन से होना तय है। इनमें samsung galaxy s26 ultra भी एक प्रमुख विकल्प है, जिसे Samsung ने 2026 की शुरुआत में लॉन्च किया था।

iPhone 18 Pro Max और samsung galaxy s26 ultra दोनों ही करीब 1,299 डॉलर की शुरुआती कीमत के साथ आते हैं। ऐसे में अगर आप महंगा फ्लैगशिप फोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो दोनों के बीच अंतर समझना जरूरी है।

iPhone 18 Pro Max vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कीमत

iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत अमेरिका में $1,299 है। वहीं samsung galaxy s26 ultra की कीमत $1,299.99 से शुरू होती है। यानी कीमत के मामले में दोनों फोन लगभग एक ही स्तर पर हैं।

iPhone 18 Pro Max को 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्प में खरीदा जा सकता है। दूसरी तरफ Galaxy S26 Ultra में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। यहां Apple का 2TB विकल्प उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत रहती है।

डिस्प्ले में क्या अंतर है?

दोनों फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और दोनों 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। Galaxy S26 Ultra में 3120×1440 रिजॉल्यूशन मिलता है, जबकि iPhone 18 Pro Max का रिजॉल्यूशन 2868×1320 है।

इसका मतलब है कि कागज पर Samsung का डिस्प्ले ज्यादा रिजॉल्यूशन देता है। हालांकि सिर्फ रिजॉल्यूशन से डिस्प्ले की पूरी क्वालिटी तय नहीं होती। दोनों फोन में प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है, इसलिए रोजमर्रा के इस्तेमाल, वीडियो देखने और गेमिंग में दोनों अच्छा अनुभव दे सकते हैं।

कैमरा में किसकी बढ़त?

कैमरा इस बार iPhone 18 Pro Max का सबसे बड़ा अपडेट है। Apple ने 48MP Fusion Main कैमरे में पहली बार variable aperture दिया है। इसमें ƒ/1.48, ƒ/1.8, ƒ/2.8 और ƒ/4 जैसे अलग-अलग aperture settings मिलती हैं।

इससे यूजर फोटो लेते समय depth of field और रोशनी पर ज्यादा नियंत्रण रख सकता है। साथ ही कैमरा ऐप में shutter speed, white balance और histogram जैसे manual controls भी दिए गए हैं।

दूसरी ओर samsung galaxy s26 ultra में 200MP main camera मिलता है। इसके साथ 50MP ultra-wide, 50MP telephoto और 10MP periscope telephoto कैमरे दिए गए हैं। Samsung का फोन खास तौर पर zoom photography में मजबूत विकल्प माना जाता है।

वीडियो रिकॉर्डिंग में iPhone का फोकस

iPhone 18 Pro Max में Cinematic effects को वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद भी लागू किया जा सकता है। इसके अलावा Cinematic mode में 4K Dolby Vision को 60fps तक रिकॉर्ड किया जा सकता है।

Time-lapse recording को भी 4K Dolby Vision का सपोर्ट मिला है। Audio Mix में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे आवाज को बेहतर तरीके से prosses करने और म्यूजिक को अलग करने में मदद मिलती है।

परफॉर्मेंस और AI फीचर्स

iPhone 18 Pro Max में नया A20 Pro चिपसेट दिया गया है। इसमें 6-core CPU, 7-core GPU और Dual 16-core Neural Engine मिलता है। Apple के अनुसार नया GPU A19 Pro की तुलना में 40 प्रतिशत तक तेज है और AI processing performance लगभग दोगुनी है।

Samsung Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है और फोन में 12GB RAM दी गई है। रोजमर्रा के काम, गेमिंग और AI आधारित फीचर्स के लिए दोनों फोन हाई-एंड हार्डवेयर के साथ आते हैं।

AI के मामले में Apple ने iOS 27 के साथ Siri AI को पेश किया है। यह personal context, messages, emails और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को समझकर काम करने में मदद कर सकता है।

बैटरी में कौन आगे?

Apple के अनुसार iPhone 18 Pro Max eSIM-only मॉडल में 45 घंटे तक वीडियो playback दे सकता है। कंपनी ने बैटरी डिजाइन और A20 Pro की power efficiency में भी सुधार किया है।

Galaxy S26 Ultra में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। परीक्षणों में इसे करीब 31 घंटे का video playback मिला था। दोनों कंपनियों की battery testing methodology अलग हो सकती है।

डिजाइन और दूसरे फीचर्स

Galaxy S26 Ultra का वजन 214 ग्राम है, जबकि iPhone 18 Pro Max करीब 249 ग्राम का है। Samsung का फोन 7.9mm मोटा है, जबकि iPhone 18 Pro Max की मोटाई 8.75mm बताई गई है।

samsung galaxy s26 ultra में एक खास Privacy Display फीचर भी दिया गया है, जिससे आसपास बैठे लोगों के लिए स्क्रीन देखना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा फोन में built-in S Pen भी मिलता है।

iPhone 18 Pro Max या Samsung Galaxy S26 Ultra, कौन खरीदें?

अगर आपकी प्राथमिकता video recording, iOS ecosystem, ज्यादा स्टोरेज और variable aperture वाला कैमरा है, तो iPhone 18 Pro Max आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

वहीं samsung galaxy s26 ultra उन लोगों को ज्यादा पसंद आ सकता है जो Android का इस्तेमाल करना चाहते हैं और जिन्हें high-resolution camera, powerful zoom, S Pen और ज्यादा AI features चाहिए।

कुल मिलाकर दोनों फोन अपने-अपने तरीके से अलग अनुभव देते हैं। iPhone 18 Pro Max में इस बार कैमरा, बैटरी और performance में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जबकि samsung galaxy s26 ultra अपने कैमरा hardware, S Pen और AI features के कारण मजबूत विकल्प बना हुआ है।